फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: ट्रंप से मिले FIFA चीफ, अमेरिकी राष्ट्रपति बोले- लास वेगास नहीं, अब वाशिंगटन में होगा 2026 विश्वकप का ड्रॉ

Sat, 23 Aug 2025 03:56 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

फीफा वर्ल्ड कप 2026 अब पहले से भी बड़ा होगा, जिसमें पहली बार 48 टीमें हिस्सा लेंगी और 104 मुकाबले खेले जाएंगे। टूर्नामेंट का ग्रुप ड्रॉ अब लास वेगास में नहीं, बल्कि पांच दिसंबर को वॉशिंगटन डीसी के केनेडी सेंटर में होगा। इसकी घोषणा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की, जहां फीफा अध्यक्ष इन्फेंटिनो भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो - फोटो : एक्स@WhiteHouse
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया के सबसे बड़े खेल आयोजन में से एक फीफा वर्ल्ड कप 2026 अब और भी भव्य होने वाला है। पहली बार इस टूर्नामेंट में कुल 48 देशों की टीमें हिस्सा लेंगी और कुल 104 मुकाबले खेले जाएंगे। इस ऐतिहासिक टूर्नामेंट का ड्रॉ अब लास वेगास में नहीं, बल्कि अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी के प्रतिष्ठित केनेडी सेंटर में होगा और इसकी घोषणा खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की है। उन्होंने एलान किया कि 2026 पुरुष फुटबॉल वर्ल्ड कप का ग्रुप ड्रॉ इस साल दिसंबर में वॉशिंगटन डीसी में किया जाएगा। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Sergio Gor US Envoy: ट्रंप ने भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर को बनाया, दक्षिण-मध्य एशिया का भी जिम्मा

कार्यक्रम में फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फैंटिनो भी रहे मौजूद
ओवल ऑफिस में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान ट्रंप के साथ फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फैंटिनो भी मौजूद थे। इन्फेंटिनो वर्ल्ड कप की ट्रॉफी भी साथ लाए थे। उन्होंने कहा कि ड्रॉ का सीधा प्रसारण दुनिया भर में होगा और इसे करीब एक अरब लोग देखेंगे। यह 104 मैचों का टूर्नामेंट होगा, यानी 104 सुपर बाउल्स। इसी दौरान जब इनफैंटिनो ने ट्रंप को ट्रॉफी पकड़ने का मौका दिया, तो ट्रंप ने मुस्कुराते हुए पूछा कि क्या मैं इसे रख सकता हूं?
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- TikTok: अमेरिका ने चौथी बार बढ़ाई टिकटॉक पर प्रतिबंध की समयसीमा, कंपनी को सितंबर तक ढूंढना होगा नया मालिक

केनेडी सेंटर में पांच दिसंबर को होगा ड्रॉ
ये ड्रॉ पांच दिसंबर को केनेडी सेंटर में होगा, जहां ट्रंप चेयरमैन हैं। इससे पहले यह माना जा रहा था कि ड्रॉ लास वेगास में होगा, जैसे 1994 के वर्ल्ड कप में हुआ था। 2026 का टूर्नामेंट अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको तीन देशों में मिलकर आयोजित होगा और इसमें पहली बार 48 टीमें भाग लेंगी। बता दें कि ड्रॉ में 48 टीमों को 12 ग्रुपों में बांटा जाएगा, हर ग्रुप में 4 टीमें होंगी। हर ग्रुप की शीर्ष दो टीमें और आठ बेस्ट थर्ड-प्लेस टीमें नॉकआउट चरण में जाएंगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें