फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की दीवानगी ने पहुंचाया जेल, 20 साल की लड़की ने घर में छाप डाले 11 लाख के नोट

Tue, 23 Jul 2019 10:22 AM IST
प्रशांत कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

जर्मनी में एक युवती ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। उसकी शातिरताना हरकत की चर्चा देश-विदेश में हो रही है। कैसरस्लॉटर्न में एक युवती ने कार खरीदने के लिए इंकजेट प्रिंटर से 15 हजार यूरो (करीब 11 लाख रुपये) के नोट छाप डाले। इसके बाद वह कार शोरूम पहुंची और कार पसंद करने के बाद अगले दिन आने की बात कह कर चली गई। अगले दिन कार शोरूम पहुंचकर उसने टेस्ट ड्राइव किया। इसके बाद 15 हजार यूरो के नोट थमा दिए। इनमें 50 और 100 यूरो के नोट थे।

विज्ञापन


इस मामले में हैरान करने वाली बात यह थी कि ये नोट इंकजेट प्रिंटर से छापे गए थे। शोरूम के कर्मचारी ने जैसे ही नोट गिनने शुरू किए तो उसे नोट नकली होने की आशंका हुई। इसकी जानकारी उसने अपने अधिकारियों को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। युवती को उसकी इस हरकत के लिए एक साल की जेल हो सकती है।

जर्मनी की संघीय आपराधिक पुलिस के मुताबिक आरोपी युवती (20 साल) को एक साल की जेल हो सकती है। उन्होंने बताया कि युवती द्वारा जिस तरह घटना को अंजाम दिया गया है उससे ये लगता है कि नकली नोट उद्योग के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। बीकेए के अनुसार इस तरह की वारदात को अंजाम देने के लिए पेशेवर जालसाज उच्च तकनीकि के उपकरणों का प्रयोग करते हैं, ताकि नकली नोट असली नोट की तरह ही दिखें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें