फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

ईरान में सेना की परेड पर बड़ा आतंकी हमला, 24 की मौत

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 22 Sep 2018 04:28 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

ईरान में सेना की परेड पर हमले में 24 लोगों के मारे जाने की खबर है। जबकि 53 लोग घायल हो गए हैं। यह जानकारी ईरान की आधिकारिक न्यूज एजेंसी आईआरएनए द्वारा दी गई है। हमलावर ईरानी सेना की वर्दी में थे। हमले का शक आतंकी संगठन आईएस पर है।


 

स्थानीय टेलिवीजन की खबर के मुताबिक शनिवार को हुई इस घटना में हमलावरों ने उस जगह को निशाना बनाया जहां सेना के अधिकारी एकत्रित हुए थे। अधिकारी कार्यक्रम को देखने के लिए एकत्रित हुए थे। देश में राजधानी तेहरान सहित कई जगह परेड निकाली गई।


बंदूकधारी हमलावरों ने परेड के पीछे खड़े होकर गोलियां बरसाईं, जिसके बाद कई लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। एक अन्य स्थानीय टेलिवीजन का कहना है कि हमले के पीछे तकफीरी तत्वों का हाथ है। जो कि सुन्नी आतंकियों से जुड़ा हुआ समूह है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next