फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूडान में 20 लोगों ने किया लड़की से दुष्कर्म, सोशल मीडिया पर उबाल

Thu, 07 Jan 2021 07:56 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सूडान
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : social media
विज्ञापन

सूडान के खार्तूम शहर से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां 20 लोगों ने मिलकर एक लड़की के साथ दुष्कर्म किया। आरोपीयों ने लड़की की कार को घेर लिया और बाहर खींच कर दुष्कर्म किया। अभी पीड़िता की आयु नहीं बताई गई है। 

विज्ञापन


स्थानीय मीडिया के मुताबिक यह घटना 31 दिसंबर, 2020 को दिन के समय नील स्ट्रीट पर हुई थी, जहां कथित तौर पर अपराध किया गया। नील स्ट्रीट नदी नाइल के पास खार्तूम शहर का एक प्रमुख स्थान कहा जाता है, जिसमें कई महत्वपूर्ण इमारतें हैं।

वहीं, अभी इस मामले में अधिकारियों की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। इसलिए यह कहना मुश्किल है कि जांच चल रही है या नहीं। वहीं इस गैंगरेप की घटना को लेकर सोशल मीडिया पर खासा हंगामा मचा है। 
विज्ञापन


लोगों ने इस बारे में  हैशटैग के साथ ट्वीट करना शुरू कर दिया है और एक के बाद एक लोग पीड़िता के समर्थन में ट्वीट कर रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स ने तो उचित कार्रवाई नही होने पर सड़कों पर उतरने की बात कही है।

इस बारे में @Queen_Asadoya नाम की यूजर ने तो कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उसने कहा कि सूडानी महिलाओं को अपने ही देश में मौजूद रहने और जगह पर कब्जा करने का अधिकार है। हमारे मानवाधिकार कहां हैं? वे कानून कहां हैं जो हमारी (महिलाओं की) रक्षा करते हैं?

वहीं एक महिला ने लिखा कि दुर्भाग्य से हम अपनी बेटियों को पढ़ाने का ज्यादातर समय ये बताने में खर्च करते हैं कि कैसे बलात्कार पीड़ित बनने से बचा जाए बजाए इसके कि बेटों को दुष्कर्मी न बनने की शिक्षा दें।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें