फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान की जेल से रिहाई के बाद वाघा से भारत पहुंचे 20 मछुआरे

Mon, 06 Jan 2020 09:37 PM IST
अमित मंडल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अटाली वाघा बॉर्डर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

भारत के साथ तनाव की स्थिति के बावजूद पाकिस्तान ने सद्भाव दिखाते हुए 20 भारतीय मछुआरों को रविवार को रिहा कर दिया। सोमवार को पाकिस्तानी रेंजर्स ने इन सभी को वाघा सीमा पर बीएसएफ के हवाले कर दिया। इनमें से ज्यादातर मछुआरे आंध्र प्रदेश के रहने वाले हैं।

विज्ञापन



पाकिस्तानी अधिकारियों के मुताबिक इन सभी मछुआरों को कराची की मलेर जिला जेल से रिहा किया गया। इसके बाद सभी को रविवार को ट्रेन से वाया लाहौर होते हुए वाघा लाया गया। रिहा होने वाले मछुआरे गिर सोमनाथ ने बताया कि नवंबर 2018 में पाकिस्तानी समुद्री क्षेत्र में पहुंच जाने पर पाकस्तिानी कोस्ट गार्ड ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। 

मलेर जेल के सुपरीटेंडेंट औरंगजेब कांगो ने बताया कि इन सभी को छह महीने की कारावास की सजा सुनाई थी, लेकिन नागरिकता सत्यापन और दस्तावेजों की पूरा करने में समय लग गया जिस वजह से इनकी रिहाई में देरी हुई। इसके अलावा अभी भी पाकिस्तानी जेल में 200 भारतीय मछुआरे बंद हैं।

एक साल बाद पाकिस्तान की जेल से मछुआरा रिहा

पाकिस्तान की जेल में एक साल से ज्यादा समय गुजारने के बाद असम के एक मछुआरे सीमांत सैकिया को रिहा कर दिया गया है। वह गोलाघाट जिले में मेरापानी थानो का रहने वाला था। यहां मिली खबरों के मुताबिक सैकिया को 20 अन्य मछुआरों के साथ बीती पांच जनवरी को पाकिस्तान की जेल से रिहा कर दिया गया। उसे पाकिस्तान सीमा में प्रवेश करने के आरोप में 28 अक्तूबर, 2018 में गिरफ्तार किया गया था। यह लोग गुजरात की एक कंपनी में काम करते थे। गिरफ्तारी के बाद उन सबको लाहौर के जिला जेल में रखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें