फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टू प्लस टू वार्ता : मुंबई और पठानकोट हमले के दोषियों पर तत्काल कार्रवाई करे पाकिस्तान, भारत को मिला अमेरिका का साथ

Wed, 13 Apr 2022 05:30 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, वॉशिंगटन।
विज्ञापन
अमेरिका-भारत - फोटो : pixabay
विज्ञापन

पाकिस्तान में नये प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के सत्ता संभालते ही भारत और अमेरिका ने पाकिस्तान को दो-टूक कहा कि वह 26/11 के मुंबई और पठानकोट हमले के दोषियों को न्याय के दायरे में लाए। साथ ही कहा कि उसके क्षेत्र का इस्तेमाल आतंकी गतिविधियों के लिए न हो। वह आतंकवाद के खिलाफ तत्काल, निरंतर और अपरिवर्तनीय कार्रवाई करे। 

विज्ञापन


विदेशमंत्री एस. जयशंकर, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन व रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन के बीच हुई टू प्लस टू मंत्रिस्तरीय वार्ता के बाद एक संयुक्त बयान में पाकिस्तान से यह कदम उठाने की मांग की गई। जो बाइडन द्वारा अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में कार्यभार संभालने के बाद दोनों देशों के मंत्रियों ने सोमवार को पहली टू प्लस टू मंत्रिस्तरीय वार्ता की।

एफएटीएफ के अनुरूप आतंकी फंडिंग पर अंकुश लगाने पर जोर
मंत्रियों ने ‘फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स’ की सिफारिशों के अनुरूप, सभी देशों से मनी लॉन्ड्रिग और आतंकवाद के वित्तपोषण का मुकाबला करने के लिए अंतरराष्ट्रीय मानकों को बनाए रखने के महत्व पर भी जोर दिया। हर तरह के आतंकवाद और सीमा पार आतंकवाद के इस्तेमाल की कड़ी निंदा की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें