फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Michigan mass shooting: सामूहिक गोलीबारी में घायलों की स्थिति में सुधार, नौ में से दो की हालत गंभीर

Tue, 18 Jun 2024 01:01 AM IST
विशांत श्रीवास्तव अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मिशिगन

सार

मेरिका के मिशिगन स्प्लैश पैड पर हुई सामूहिक गोलाबारी को लेकर अधिकारियों ने सोमवार को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फायरिंग में 9 लोग घायल हुए थे, जिनमें दो लोगों की हालत गंभीर है।

विज्ञापन
firing, shot, gun - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले सप्ताह के आखिर में अमेरिका के मिशिगन स्प्लैश पैड पर हुई गोलीबारी में नौ में से दो लोगों की हालत गंभीर है और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इसमें आठ साल का एक लड़का भी शामिल है। लेकिन सिर में गोली लगने के बाद भी लड़के की हालत में तेजी से सुधार आया है। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि लड़के के चार साल के भाई के पैर में और मां के पेट-पैर मे गंभीर चोटें लगी हैं। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा कि मूल रूप से घायल दो लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। एक अन्य महिला जिसकी बांह और पीठ पर घाव था, उसकी हालत में भी सुधार है और जल्द ही उसे भी छुट्टी दी जा सकती है। पोंटियाक, मिशिगन में सप्ताहांत में हुई गोलीबारी की जांच में सोमवार को अपडेट दिया, जिसमें उन्होंने बताया किउपनगरीय डेट्रॉइट स्प्लैश पैड पर नौ लोग घायल हो गए थे।

रोचेस्टर हिल्स में अचानक हुआ हमला शनिवार और रविवार की शुरुआत में अमेरिका में हुए कम से कम चार सामूहिक गोलीबारी में से एक था।

माइकल नैश ने 28 बार गोलीबारी करने के बाद आत्महत्या कर ली

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक 42 वर्षीय माइकल नैश ने शनिवार को 28 बार गोलीबारी की। इस दौरान बंदूक को लोड करने के लिए बीच में कई बार रुका था। फायरिंग के बाद वह शेल्बी टाउनशिप में अपने घर चला गया, जहां उसने आत्महत्या कर ली।

शेरिफ माइक बुचार्ड ने कहा, ‘नैश का कोई आपराधिक इतिहास नहीं था, लेकिन जाहिर तौर पर वह मानसिक रूप से स्वस्थ्य नहीं था।’बुचार्ड ने कहा कि नैश का स्प्लैश पैड या फिर किसी भी पीड़ित व्यक्ति से कोई संबंध नहीं है। स्प्लैश पैड एक नॉन-स्लिप सतह वाला मनोरंजन स्थल है जहां लोग फव्वारे और पानी के स्प्रे में खेल सकते हैं।


नैश अपनी मां के साथ रहता था
नैश के पड़ोसियों ने स्थानीय न्यूज चैनल को बताया कि उसके पिता की दो साल पहले मृत्यु हो गई थी और वह अपनी मां के साथ रहता था, जो संयुक्त राज्य अमेरिका की यात्रा पर थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें