फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकाः कैलिफोर्निया के वॉलमार्ट में गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत और चार घायल

Sun, 28 Jun 2020 04:08 PM IST
Rohit Ojha वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैलिफोर्निया
विज्ञापन
वॉलमार्ट (फाइल फोटो) - फोटो : Glassdor
विज्ञापन

अमेरिका के उत्तरी कैलिफोर्निया के एक वॉलमार्ट वितरण केंद्र में शनिवार को गोलीबारी हुई। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने 31 साल के हमलावर को मार गिराया है। लोगों के मुताबिक वॉलमार्ट सेंटर में एक बंदूकधारी ने अपनी गाड़ी घुसा दी और फिर वहां काम कर रहे लोगों पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। लोगों ने बताया कि उन्होंने 50-60 राउंड गोलियों की आवाज सुनी।

विज्ञापन


कहा जा रहा है कि गोलीबारी करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने सेक्रामेंटो से 120 मील उत्तर में स्थित रेड ब्लफ शहर में मार गिराया है। घटना में घायल चार लोगों का इलाज चल रहा है। इनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

रेड ब्लफ दैनिक अखबार के मुताबिक, गोलीबारी कर्मचारियों की शिफ्ट बदलने के दौरान हुई। घटना दोपहर तीन बजे के बाद शुरू हुई और करीब 3:30 बजे पुलिस को इसकी जानकारी मिली। घटना के समय वॉलमार्ट में 200 लोगों का स्टाफ था। 
विज्ञापन


इससे पहले 21 जून को मिनेपोलिस में गोलीबारी की घटना हुई थी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और 11 घायल हो गए थे। इससे एक दिन पहले न्यूयॉर्क में एक जश्न के दौरान फायरिंग हुई थी, जिसमें नौ लोग घायल हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें