फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: स्वास्थ्य सेवा में 2.75 अरब डॉलर की धोखाधड़ी, भारतीय समेत 193 चिकित्सा पेशेवरों पर केस दर्ज

Fri, 28 Jun 2024 11:18 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

US: अमेरिका में स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं में धोखाधड़ी के मामले में एक भारतीय समेत कुल 193 चिकित्सा पेशेवरों पर केस दर्ज किया गया है। जिसमें लगभग  2.75 अरब डॉलर के नुकसान से जुड़े झूठे स्वास्थ्य सेवा के दावों की जांच की गई है।
विज्ञापन
न्याय विभाग - सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI / Reuters
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में बड़े स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जिसमें करीब 2.75 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। न्याय विभाग के अनुसार एक भारतीय समेत 193 चिकित्सा पेशेवरों पर धोखाधड़ी का आरोप लगा है। विभाग ने बीते बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा-2024 धोखाधड़ी प्रवर्तन कार्रवाई की घोषणा की। इसके तहत अमेरिका भर के 32 जिलों में 76 डॉक्टरों, नर्स चिकित्सकों और अन्य लाइसेंस प्राप्त चिकित्सा पेशेवरों सहित 193 आरोपियों के खिलाफ आपराधिक मामले दायर किए गए। 
विज्ञापन


23 करोड़ डॉलर से ज्यादा की संपत्ति जब्त
न्याय विभाग ने आगे कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में धोखाधड़ी से कुल 2.75 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। इसमें 1.6 अरब डॉलर का वास्तविक नुकसान हुआ है। सरकार ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 23 करोड़ डॉलर से अधिक की नकदी, लग्जरी गाड़ियां, सोना और अन्य संपत्तियां जब्त की हैं। न्याय विभाग के अनुसार पांच लोग और एक डिजिटल प्रौद्योगिकी कंपनी ने एरिजोना में एमनियोटिक घाव ग्राफ्ट, एडरल गोलियों और अन्य उत्तेजक पदार्थों के अवैध वितरण के संबंध में 900 मिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक की धोखाधड़ी में शामिल हैं। 

धोखाधड़ी में हैदराबाद के डॉक्टर भी शामिल
इस मामले में हैदराबाद के 52 वर्षीय डॉ. विजिल राहुलन भी शामिल हैं। जिन पर मेडिकेयर फंड में 8.2 करोड़ डॉलर से अधिक की धोखाधड़ी करने का आरोप है। जानकारी के मुताबिक डॉ. विजिल राहुलन ने जाली दस्तावेज के जरिये अयोग्य लोगों को मेडिकेयर क्लेम दिलाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें