चीन की एक फैक्ट्री में आग लग गई है। जिसमें 19 लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए हैं। आग रविवार को झेझियांग के पूर्वी चीनी प्रांत में स्थित एक उत्पादन कंपनी में लगी। चीन के स्थानीय समयानुसार आग दोपहर के एक बजे लगी। आपातकालीन कर्मचारी जल्द ही मौके पर पहुंच गए लेकिन इसके बावजूद वह बड़ी संख्या में लोगों को बचाने में असफल रहे।