अफगानिस्तान के पूर्वी नंगरहार प्रांत में अफगान सेना द्वारा किए गए हवाई हमले में 18 तालिबानी आतंकी मारे गए हैं। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि ये हमले रात भर पहाड़ी शेरजाद जिले में किए गए। मारे गए लोगों में तालिबान की रेड यूनिट के 14 सदस्य या विशेष लड़ाकू रेजिमेंट शामिल थे।
बयान के अनुसार, हवाई हमले में दस रेड यूनिट के लड़ाके भी घायल हुए हैं। बता दें कि तालिबान भी अकसर अफगानिस्तान के कुछ क्षेत्रों पर लगातार कब्जा करने के लिहाज से लगातार आतंकी हमलों को अंजाम देता रहता है।
काबुल में धमाके में तीन की मौत, चार घायल
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में शनिवार को हुए दो अलग-अलग बम धमाकों में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार घायल हैं। इनमें अल्पसंख्यक सिख समुदाय के सदस्य भी शामिल हैं।
एक स्टोर में हुए पहले धमाके में दो सिखों की मौत हो गई। लेकिन अभी तक किसी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। लेकिन इस्लामिक स्टेट समूह अकसर अफगानिस्तान में सिखों और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों को निशाना बनाता है।