मिस्र से बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है। दरअसल यहां की राजधानी काहिरा से 100 किमी दक्षिण में स्थित अतफिह शहर के पास एक ट्रक से मिनी बस टकरा गई। बताया जा रहा है कि इस भयानक हादसे में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह दुर्घटना नील नदी के पूर्वी तट पर स्थित एक राजमार्ग के पास शुक्रवार को घटित हुई। उन्होंने बताया कि ट्रक का टायर फट गया था, जिसकी वजह से वह पलट गया और मिनी बस से जा टकराया। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया।
उन्होंने यह भी बताया कि ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।