फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: डीएसीए के तहत 2020 तक 171 नए आवेदकों को मिली मंजूरी

Wed, 06 Jan 2021 04:22 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, वाशिंगटन
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI
विज्ञापन

अमेरिकी सरकार ने सोमवार को एक अदालत में दाखिल एक रिपोर्ट में खुलासा किया कि 170 से अधिक नए आवेदकों को बाल्यकाल में आए लोगों के खिलाफ कार्रवाई स्थगित करने की योजना (डीएसीए) के कार्यक्रम के तहत मंजूरी दी गई है और ये मंजूरी पाने वाले ये पहले कुछ नए लोगों में शामिल हैं।

विज्ञापन


‘होमलैंड सिक्योरिटी’ विभाग द्वारा ब्रकुलिन संघीय अदालत में दाखिल की गई एक रिपोर्ट के अनुसार, 14 नवम्बर से 2020 के अंत तक 171 नए आवेदकों को मंजूरी दी गई और 121 आवेदकों को मंजूरी देने से मना किया गया , जबकि 369 आवेदन रद्द कर दिए गए। कुल 2713 आवेदन दाखिल किए गए थे।

अमेरिका के जिला न्यायाधीश निकोलस गरौफिस ने संघीय सरकार को एक सार्वजनिक नोटिस जारी करने को कहा था, इसमें कहा जाए कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के डीएसीए को खत्म करने से पहले जारी नियमों के तहत आवेदकों को स्वीकार किया जाएगा।
विज्ञापन


पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने नाबालिग अवस्था में, बिना वैध दस्तावेजों के, देश में दाखिल हुए अप्रवासियों को निर्वासन से बचाने के लिए इस योजना (डीएसीए) को जारी किया था।

अमेरिका की शीर्ष अदालत ने जून में कहा था कि जिस तरह से ट्रंप ने कार्यक्रम को बंद किया, यह संघीय कानून का उल्लंघन है, लेकिन ‘होमलैंड सिक्योरिटी’ मंत्री चैड वोल्फ ने कहा था कि प्रशासन नए आवेदन स्वीकार करेगा और उन्हें एक साल की बजाए दो साल की मंजूरी देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें