फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना महामारी के बीच अल सल्वाडोर एवं ग्वाटेमाला मे तूफान 'अमांदा' से 17 लोगों की मौत, सात लापता

Tue, 02 Jun 2020 12:03 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, सान सल्वाडोर
विज्ञापन
उष्णकटिबंधीय तूफान 'अमांदा' ने बरपाया कहर - फोटो : Twitter
विज्ञापन

कोरोना वायरस महामारी के बीच उष्णकटिबंधीय तूफान 'अमांदा' अल सल्वाडोर एवं ग्वाटेमाला में  जमकर कहर बरपाया है। अल सल्वाडोर एवं ग्वाटेमाला में आए उष्णकटिबंधीय तूफान 'अमांदा' के कारण हुई बारिश की वजह से 17 लोगों की मौत हो गई जबकि सात अन्य लापता हो गये हैं ।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि तूफान और बारिश के कारण बड़े पैमाने पर हुई बर्बादी से हजारों लोग कोरोना वायरस महामारी के बीच आश्रय गृहों में जाने को मजबूर हो गए हैं। अल सल्वाडोर के आंतरिक मामलों के मंत्री मरीनो दुरान ने सोमवार को बताया कि लगभग सात हजार लोगों को 153 आश्रय गृहों में भेजा गया है ।

उन्होंने बताया कि आंधी एवं बारिश के कारण देश के पश्चिमी हिस्से में भूस्खलन होने एवं बाढ़ आने की घटना हुई। इससे पहले करीब 900 घर क्षतिग्रस्त हो गए थे।
विज्ञापन


राष्ट्रपति नयीब बुकेले ने सबसे प्रभावित समुदायों में से एक का दौरा किया। करीब 50 परिवारों ने अपने घर खो दिए और बुकेले ने कहा कि सरकार उन्हें पुनर्निर्माण के लिए करीब सात लाख 55 हजार रुपये (10,000 डॉलर) देगी। ग्वाटेमाला के राष्ट्रीय आपदा एजेंसी के प्रवक्ता ने बताया कि मरने वालों में नौ साल का एक बच्चा भी शामिल है जो नदी में बह गया। प्रवक्ता ने बताया कि तूफान के कारण कई घरों को क्षति पहुंची है।
विज्ञापन


वहीं, अल सल्वाडोर में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,500 मामले हैं जबकि 46 लोगों की इससे मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें