इस बार ईद के मौके पर ओमान में सजा भुगत रहे भारतीयों को खुशी का तोहफा दिया गया। ओमान के सुल्तान कबूस ने अपने देश में सजा भुगत रहे 17 भारतीयों को ईद के मौके पर शाही माफी दी है।
भारत के विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने ओमान के सुल्तान के इस फैसले की सराहना करते हुए ट्वीट किया कि, हम ईद-उल-फितर के मुकद्दस मौके पर दिखाई गई ओमान के माननीय सुल्तान कबूस की इस रहमदिली की सराहना करते हैं।
ओमान में सजा भुगत रहे भारतीयों को मिली शाही माफी की जानकारी वहां के भारतीय दूतावास ने ट्वीट कर दी। उन्होंने लिखा कि भारत सरकार एक मित्र देश द्वारा दिखाई गई इस करुणा भावना की सराहना करती है।
बता दें कि दुनिया भर में पिछले सप्ताह ही ईद का त्योहार मनाया गया था। सुल्तान कबूस के इस फैसले से भारत और ओमान के संबंधों में और मजबूती आएगी।