फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान में हादसा: नदी में वैन गिरने से 17 लोगों की मौत, 16 मृतक एक ही परिवार के

Tue, 08 Jun 2021 06:03 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, इस्लामाबाद

सार

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के 16 लोगों समेत कुल 17 लोगों की मौत हो गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के पर्वतीय खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में यात्रियों को लेकर जा रही एक वैन नदी में जा गिरी जिससे 17 यात्रियों की मौत हो गई। मृतकों में एक ही परिवार के 16 सदस्य शामिल हैं। ‘डॉन’ अखबार की खबर में मंगलवार को यह जानकारी दी गई है। इसमें बताया गया है कि वैन चिलास शहर से रावलपिंडी जा रही थी। लेकिन कोहिस्तान जिले के पानिबा इलाके में एक घुमावदार मोड़ पर चालक नियंत्रण खो बैठा जिससे यह वैन सिंधु नदी में जा गिरी।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि यह निजी वैन एक परिवार ने किराये पर ली थी। इसमें चालक सहित 17 लोग थे। नदी में गिरने के बाद वैन डूब गई और हादसे में 17 लोग मारे गए। खबर के अनुसार, दासू-कोहिस्तान नियंत्रण कक्ष के अधिकारियों ने बताया कि वैन में एक चालक के अलावा महिलाओं और बच्चों सहित एक ही परिवार के 16 सदस्य सवार थे। इस दर्दनाक हादसे में वैन चालक की भी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, बचाव दल ने लापता यात्रियों को खोजने का प्रयास किया लेकिन लगातार बारिश और नदी गहरी होने की वजह से वे नाकाम रहे। स्थानीय स्वयंसेवियों के साथ पेशेवर गोताखोरों को बचाव अभियान के लिए बुलाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें