फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में अवैध तरीके से घुसने की कोशिश करने वाले पंजाब के 15 युवक लापता

Wed, 11 Mar 2020 08:48 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अमेरिका का झंडा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

अवैध तरीके से मैक्सिको और बहामास के रास्ते अमेरिका में घुसने की कोशिश कर रहे पंजाब के 15 युवक लापता बताए जा रहे हैं। नॉर्थ अमेरिकन पंजाबी एसोसिएशन (एनएपीए) के कार्यकारी निदेशक सतनाम सिंह चहल ने सोमवार को बताया कि छह युवक उस वक्त लापता हो गए जब वह बहामास के रास्ते अमेरिका में घुस रहे थे जबकि नौ युवक मैक्सिको के रास्ते घुसपैठ करने के दौरान से लापता हैं।  

विज्ञापन


चहल ने भारत सरकार और पंजाब सरकार से अपील की है वह मैक्सिको की सरकार से संपर्क कर युवकों के  बारे में जानकारी लें। यह पता करें कि वह जिंदा भी है कि नहीं। वहीं उन्होंने युवाओं से अपील की है कि अगर आप अमेरिका आने का सपना देखते हैं तो वैध तरीके से आए न की अवैध तरीके से।

चहल के मुताबिक लापता युवकों के परिजनों ने बताया कि 56 लोगों का एक समूह इनमें ज्यादातर पंजाब के थे वह उस वक्त गायब हो गए जब वह अमेरिका सीमा से एक घंटे की दूरी पर थे। इस दौरान मैक्सिको की पुलिस ने इन्हें पकड़ लिया था।
विज्ञापन


चहल ने आरोप लगाया कि परिजनों ने इन्हें अमेरिका भेजने के लिए 19.5 लाख रुपये दिल्ली स्थित एक एजेंट को दी। वहीं इनसे बात करने के लिए परिजनों के धोखेबाज एजेंटों को अतिरिक्त 45 लाख रुपये दिए। वहीं बहामास के रास्ते नाव से अमेरिका में घुसने की कोशिश करने वाले छह युवक गायब हो गए। बहामास से इन्होंने अपने परिजनों से बात की थी, लेकिन उसके बाद से उनका कुछ पता नहीं चल पा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें