फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेनेएजुला में डायलिसिस नहीं हो पाने के कारण 15 मरीजों की मौत

Mon, 11 Mar 2019 03:09 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

वेनेजुएला में बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण किडनी की बीमारी से पीड़ित 15 लोगों का डायलिसिस नहीं हो पाने से उनकी मौत हो गई। स्वास्थ्य अधिकारों के लिए काम करने वाले गैर सरकारी संगठन कोडेविडा के निदेशक फ्रांसस्को वालेंसिया ने बताया कि देश के कई हिस्सों में लंबे समय से बिजली नहीं है और तमाम इलाके अंधकार में डूबे हैं। 

विज्ञापन


वैलेंसिया ने बताया कि किडनी के मरीजों की हालत बहुत खराब है। यहां के 95 फीसद डायलिसिस सेंटर बिजली नहीं होने की वजह से नहीं चल पा रहे हैं, हालात नहीं सुधरे तो 100 फीसद डायलिसिस सेंटर बंद हो जाएंगे। ऐसे में किडनी के मरीजों के लिए हालात और भी खराब हो सकते हैं। राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने देश के इस ब्लैकआउट के लिए भी अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया है।

विपक्ष के नेता का लोगों से देशभर में जुलूस निकालने का आह्वान

इस बीच, वेनेजुएला में विपक्ष के नेता जुआन गुइदो ने शनिवार को लोगों से देशभर में जुलूस निकालने का आह्वान किया और हजारों लोग सड़कों पर उतर आए। बता दें कि अमेरिका और दुनियाभर के 50 से ज्यादा अन्य देश विपक्षी नेता जुआन गाइदो का समर्थन कर रहे हैं।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि गाइदो ने हाल में स्वयं को देश का अंतरिम राष्ट्रपति घोषित कर दिया था। गाइदो ने बताया कि शनिवार तक 70 फीसद स्थानों पर बिजली की समस्या को सुलझा लिया गया है, बाकी जगहों पर भी जल्द ही बिजली आ जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें