फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bangladesh Accident: बांग्लादेश में ट्रक- वैन की टक्कर में 15 लोगों की मौत, ड्राइवर के सोने के कारण हुआ हादसा

Wed, 07 Jun 2023 06:07 PM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका

सार

दुर्घटना सिलहट के एक इलाके में सुबह करीब 5.30 बजे हुई। 25-30 निर्माण श्रमिक एक पिकअप वैन में सवार होकर अपने काम पर जा रहे थे तभी एक ट्रक ने उसमें टक्कर मार दी।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश में बुधवार को एक ट्रक और पिकअप वैन की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में तकरीबन 15 मजदूरों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। एक स्थानीय रिपोर्ट के अनुसार, दुर्घटना सिलहट में सुबह करीब 5.30 बजे हुई। 25-30 निर्माण श्रमिक एक पिकअप वैन में सवार होकर अपने काम पर जा रहे थे तभी एक ट्रक ने उसमें टक्कर मार दी।

विज्ञापन


बचाव कार्य में लगे उस्मानीनगर फायर सर्विस और सिविल डिफेंस के फखरुल इस्लाम के अनुसार, दुर्घटना ट्रक चालक के सो जाने के कारण हुई। आगे इस्लाम ने कहा कि हादसे में कम से कम 15 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से 11 की मौके पर ही मौत हो हैं। 

एक रिपोर्ट के अनुसार, अग्निशमन सेवा के अधिकारी ने कहा कि ऐसा हादसा पहले कभी नहीं देखा। ऐसा लगता है कि दुर्घटना के समय ट्रक चालक सो रहा था। शायद बालू से लदा ट्रक बहुत तेज गति से चल रहा था, जिसकी वजह से वह अनियंत्रित हो गया और इतनी बड़ी दुर्घटना हो गई। 
विज्ञापन


सिलहट फायर सर्विस और सिविल डिफेंस के उप निदेशक मोनिरुज्जमां ने कहा कि खबर मिलने के बाद मैं मौके पर गया। सुबह 7 बजे तक 11 शव बरामद किए गए। सिलहट पुलिस के अतिरिक्त आयुक्त मसूद राणा ने कहा कि शवों को बिना पोस्टमॉर्टम के पीड़ितों के परिवारों को सौंप दिया जा रहा है। सभी पीड़ित निर्माण श्रमिक थे। वे एक पिकअप वैन से मशीनरी के साथ सुबह-सुबह उस्मानीनगर में वेल्डिंग का काम करने जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें