फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15-20 साल पहले हम भारत से करते थे स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, इमरान सरकार पर भड़के विपक्ष के नेता

Thu, 20 Jun 2019 07:05 AM IST
Avdhesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
इमरान खान - फोटो : social media
विज्ञापन
पाकिस्तान के विपक्षी नेता शाहबाज शरीफ ने बुधवार को देश की अर्थव्यवस्था की खराब स्थिति को लेकर प्रधानमंत्री इमरान खान पर निशाना साधते हुए कहा, ‘हम भारत के साथ स्वस्थ प्रतिस्पर्धा करते थे’। नेशनल असेंबली में एक हफ्ते से जारी हंगामे के बीच बजट पर चर्चा के दौरान वह बोले, ‘15-20 साल पहले पाकिस्तान भारत के साथ स्वस्थ प्रतिस्पर्धा में था क्योंकि तब हम टेक्सटाइल सेक्टर में अपने पड़ोसी से बेहतर थे।’
विज्ञापन


जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के भाई ने आगे कहा, अब खराब नीतियों के कारण अफगानिस्तान और बांग्लादेश जैसे देश भी कुछ क्षेत्रों में पाकिस्तान से बेहतर काम कर रहे हैं। अफगान मुद्रा पाकिस्तानी मुद्रा से अधिक मजबूत है और बांग्लादेश की प्रति व्यक्ति आय पाकिस्तान से ज्यादा है। 

बता दें कि इमरान सरकार ने 11 जून को बजट पेश किया था लेकिन तब इस पर कोई चर्चा नहीं हो सकी क्योंकि कोषागार के सदस्यों ने इस बीच हंगामा शुरू कर दिया था जिससे नेशनल असेंबली में विपक्ष के नेता का भाषण बाधित रहा। इस बीच हफ्ते भर बाद शाहबाज को बजट पर बोलने का मौका मिला तो वह जमकर बोले। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें