फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air India: थाईलैंड में तीन दिनों तक फंसे रहे एयर इंडिया के 144 यात्री! तकनीकी खामी के चलते कई बार टली उड़ान

Tue, 19 Nov 2024 10:30 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, फुकेट

सार

थाईलैंड के फुकेट से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट तीन दिनों में तीन बार टली है। जिससे लगभग 144 यात्री फुकेट में फंसे हुए थे, हंलाकि इसमें से 100 से ज्यादा यात्रियों को भेज दिया गया है। वहीं एयर इंडिया ने बताया कि शेष 30 यात्रियों को भी जल्द वापस दिल्ली भेजने की तैयारी की जा रही है। 
विज्ञापन
एयर इंडिया - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एयर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आने वाली फ्लाइट मे तकनीकि खराबी के कारण उड़ान रद्द कर दी गई। जिससे करीब 80 घंटों से फुकेट में फंसे लगभग 30 यात्रियों को एयर इंडिया जल्द ही वापस दिल्ली भेजेने की तैयारी कर रहा है। बता दें कि ये यात्री 16 नवंबर से फुकेट में फंसे हुए थे, क्योंकि तकनीकी समस्या के कारण उनकी फ्लाइट रद्द हो गई थी। एयर इंडिया के कुछ यात्रियों ने सोशल मीडिया पर शिकायत की थी कि वे तीन दिन से फुकेत में फंसे हैं। 
विज्ञापन


एयर इंडिया ने असुविधा के लिए जताया खेद
इमरजेंसी लैंडिग के लिए मंगलवार को एयर इंडिया ने उड़ान AI377 के यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताया। यह उड़ान 16 नवंबर को फुकेत से दिल्ली के लिए जाने वाली थी, लेकिन तकनीकी समस्या के कारण रद्द कर दी गई थी। सूत्रों के मुताबिक, इस फ्लाइट में करीब 144 यात्री थे, जिनमें से अधिकांश वापस आ गए हैं। लगभग 30 यात्री अब भी फुकेट में हैं और उन्हें जल्द ही दिल्ली भेजा जाएगा।

एयरलाइन ने जारी किया बयान
वहीं इस मामले में एयरलाइन ने बयान जारी कर बताया कि तकनीकी समस्या को ठीक कर दिया गया है। उनके कर्मचारियों ने यात्रियों को होटल में ठहरने और खाना-पीना जैसी सारी ज़रूरी सुविधाएं दीं। कुछ यात्रियों को वैकल्पिक उड़ानों में भी जगह दी गई। इसके अलावा, यात्रियों को पैसे वापसी और पुनर्निर्धारण का विकल्प भी दिया गया।
विज्ञापन


क्या है पूरा घटनाक्रम
जानकारी के अनुसार 16 नवंबर को फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी के कारण 6 घंटे देरी से उड़ान भरने की घोषणा की गई। फिर बोर्डिंग शुरू हुई और एक घंटे बाद यात्रियों को उतारकर फ्लाइट रद्द होने की जानकारी दी गई। एयर इंडिया से जुड़े सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिट होने के कारण 16 नवंबर को विमान नहीं उड़ा था। 17 नवंबर को जब विमान उड़ा तो उसमें तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। विमान की मरम्मत नहीं हो सकी, जिससे यात्रियों को इतनी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें