फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान: सिंधु नदी में वाहन गिरने से 14 यात्रियों की मौत

Mon, 24 Jun 2019 02:36 PM IST
प्रशांत कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

पाकिस्तान में एक पहाड़ी सड़क पर 21 यात्रियों को लेकर जा रहा वाहन सुंतलन खो जाने से सिंधु नदी में गिर गया। इस दर्दनाक हादसे में अबतक 14 यात्रियों के मरने की पुष्टि हुई है। हादसा खैबर पख्तुनख्वा के कोलई पलास कोहिस्तान के शलकान अबाद इलाके में हुआ। हादसे में घायल सात लोगों का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


रविवार को कोलई पलास कोहिस्तान के शलकान अबाद इलाके में एक तेज रफ्तार वाहन पहाड़ी सड़क पर संतुलन खो जाने से और सिंधु नदी में गिर गया। हादसे के वक्त वाहन में 21 यात्री सवार थे। जिनमें कुछ यात्रियों ने वाहन को नदी में गिरता देख छलांग लगा दी थी। छलांग लगाने वाले अधिकांश यात्रियों को मामूली चोटें आईं हैं। जिनका एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

सोमवार को राहत एंव बचाव कार्य के दौरान पांच यात्रियों के शव मिले हैं। मृतकों की संख्या 14 हो गई है। इस हादसे को लेकर एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि 'सड़कों की खराब स्थिति के कारण वाहन सिंधु नदी में गिर गया।'
विज्ञापन


वहीं कोलई-पलास के जिला पुलिस अधिकारी मोहम्मद इफ्तिखार ने कहा कि सोमवार को नदी से पांच और लोगों के शव बरामद करने के बाद मरने वालों की संख्या 14 हो गई है। उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग बचाव अभियान में लगे हैं। छलांग लगाने वाले सात लोग घायल हैं और उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें