फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nepal Weather: 24 घंटों में भूस्खलन, बाढ़-वज्रपात से 14 की मौत; मानसून सक्रिय होने के बाद 17 दिन में 28 मौतें

Thu, 27 Jun 2024 04:20 AM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू

सार

नेपाल में पिछले बाढ़-बिजली और भूस्खलन से 24 घंटे मे 14 लोगों की मौत हो गई है। मानसून सक्रिय होने के बाद 17 दिनों में 28 लोगों की जान जा चुकी है।

विज्ञापन
नेपाल - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानसून के कारण पिछले 24 घंटों में नेपाल के विभिन्न हिस्सों में भूस्खलन, बाढ़ और बिजली गिरने की घटनाओं में 14 लोगों की मौत हो गई। राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीआरएमए) के अनुसार भूस्खलन से आठ लोगों की मौत हुई है, बिजली गिरने से पांच और बाढ़ के कारण एक व्यक्ति की मौत हुई है।

विज्ञापन


एनडीआरएमए के प्रवक्ता दीजन भट्टाराई ने बताया कि भूस्खलन की घटना में 2 लोगों का अभी भी पता नहीं चल पाया है। 10 लोग घायल हुए हैं। गृह मंत्रालय के रिकॉर्ड के अनुसार नेपाल में मानसून सक्रिय होने के बाद से पिछले 17 दिनों (26 जून, 2024 तक) में कुल 28 लोगों की जान जा चुकी है। मानसून के कारण 33 जिले प्रभावित हुए हैं। गृह मंत्रालय के रिकॉर्ड के अनुसार पिछले 17 दिनों में भूस्खलन के कारण 14 लोगों की जान गई है। इसके बाद इसी अवधि में बिजली गिरने से 13 लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें