फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी पोत रुजवेल्ट में आठ नाविक फिर कोरोना से संक्रमित, 13 हुई कुल संक्रमितों की संख्या

Mon, 18 May 2020 05:17 AM IST
Rajeev Rai वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
यूएसएस थियोडोर रुजवेल्ट - फोटो : social media
विज्ञापन

अमेरिका के विमान वाहक पोत यूएसएस थियोडोर रुजवेल्ट में आठ और नाविक कोविड-19 से दोबारा संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही पोत में ऐसे नाविकों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है, जो पोत में सेवाएं देते समय दोबारा संक्रमित हुए। इससे पहले सभी नाविक संक्रमित पाए गए थे और उन्हें कम से कम दो सप्ताह के लिए क्वारंटीन किया गया था। एक या दो दिन के अंतर में लगातार दो बार जांच में संक्रमण मुक्त पाए जाने के बाद ही उन्हें पोत पर जाने की अनुमति दी गई थी। नौसेना के एक अधिकारी ने नाम गोपनीय रखने की शर्त पर शनिवार को यह जानकारी दी। इससे एक दिन पहले शुक्रवार को नौसेना ने कहा था कि पांच नाविक दोबारा संक्रमित पाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें