फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इराक में तुर्की के 13 सैनिकों की हत्या, विपक्ष के निशाने पर आए राष्ट्रपति एर्दोगन

Wed, 17 Feb 2021 08:04 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अंकारा
विज्ञापन
तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन - फोटो : instagram.com/rterdogan
विज्ञापन

पाकिस्तान के साथ मिलकर कश्मीर में आतंकी गतिविधियां चलाने के मंसूबे पाल रहे तुर्की को इराक में बड़ा झटका लगा है। कुर्दिश छापामार गुट पीकेके (PKK) ने तुर्की के 13 सैनिकों और पुलिस अधिकारियों की उत्तरी इराक में एक गुफा के अंदर बेहद निर्मम तरीके से हत्या कर दी है।

विज्ञापन


इन सभी सैनिकों को कुर्दिश वर्कर्स पार्टी या पीकेके के छापामारों ने मार दिया है। सैनिकों की हत्या से विपक्ष के निशाने पर आए तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन बुरी तरह से भड़क उठे और उन्होंने अमेरिका पर निशाना साधा है।

पीकेके के गुरिल्ला छापामार पिछले तीन दशक से तुर्की की सरकार के साथ संघर्ष कर रहे हैं। इराक की सरकार ने बताया कि तुर्की के सैनिकों ने उत्तरी इराक में एक सैन्य कार्रवाई के दौरान गुफा से मारे गए सैनिकों के शव को बरामद किया है। 
विज्ञापन


एर्दोगन ने अमेरिका पर निशाना साधा
राइज शहर में सत्ताधारी पार्टी के समर्थकों को संबोधित करते हुए एर्दोगन ने अमेरिकी विदेश मंत्रालय के एक बयान पर भी निशाना साधा। पीकेके से संबद्ध सीरियाई कुर्दिश समूहों के संदर्भ में एर्दोगन ने कहा, 'क्या आप यह नहीं कहेंगे कि आप पीकेके, द वाईपीजी या द पीवाईडी का समर्थन करते हैं? आप उनके साथ हैं तथा यह बात बिल्कुल स्पष्ट है।'

तुर्की के रक्षा मंत्री ने रविवार को बताया कि कुर्दिश चरमपंथियों द्वारा अपहृत 13 तुर्क सैनिकों के शव उत्तरी इराक के एक परिसर से बरामद हुए। रक्षा मंत्री हुलुसी अकर ने बताया कि 12 लोगों के सिर में गोली मारी गई है जबकि एक व्यक्ति के कंधे पर गोली लगने का जख्म है। सभी शव तुर्की की सीमा पर कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी या पीकेके के खिलाफ 10 फरवरी को चलाए गए अभियान के दौरान गारा क्षेत्र से बरामद हुए।

अकर ने बताया कि ऑपरेशन क्लॉ-ईगल-2 में पीकेके के तीन वरिष्ठ सदस्यों सहित 48 आतंकवादी मारे गए हैं जबकि दो चरमपंथी पकड़े गए हैं। चीफ ऑफ जनरल स्टाफ जनरल यासर गुलेर ने बताया कि अभियान 75 किलोमीटर लंबे, 25 किलोमीटर चौड़े क्षेत्र में चलाया गया। यह हाल में पीकेके के खिलाफ सबसे विस्तृत क्षेत्र में चलाया गया अभियान है।

सिरनाक सीमा पर तुर्की की ओर स्थित ऑपरेशन केन्द्र से अकर ने कहा, ‘सघन संघर्ष के बाद एक गुफा परिसर पर नियंत्रण किया गया। उसकी तलाशी के दौरान हमारे 13 अपहृत सैनिकों के शव बरामद हुए।’

अकर ने बताया कि अभियान की शुरुआत में ही गुफा परिसर पर कब्जा करने से लक्ष्य से पीड़ितों की हत्या कर दी गई थी। उन्होंने कहा कि ‘गुफा में मौजूद सभी आतंकवादियों को मार गिराया गया है।’

तुर्क सैनिकों की पहचान जाहिर नहीं की गई है। अकर ने बताया कि सुरक्षा कारणों से उनके अपहरण की सूचना पहले सार्वजनिक नहीं की गई थी। पीकेके से जुड़े समाचार एजेंसी फिरात के अनुसार, पीकेके ने कहा कि तुर्क सुरक्षा बलों और खुफिया विभाग के लोगों सहित ‘युद्ध बंदी’ तुर्की के हमले में मारे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें