फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद समेत 11 लोगों को उम्रकैद, एसएसपी सहित 8 पुलिसकर्मी और एक अन्य की गोलीकांड में हुई थी मौत

Thu, 07 Mar 2019 05:32 AM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, धनगढ़ी(नेपाल)
विज्ञापन
jail
विज्ञापन
कैलाली जिले के टीकापुर में साढ़े तीन वर्ष पहले पुलिस और थारू आंदोलनकारियों के बीच हुई झड़प में आठ पुलिस कर्मियों सहित नौ लोगों की मौत हुई थी। इस मामले में धनगढ़ी-कैलाली जिला अदालत ने बुधवार को सांसद रेशम चौधरी सहित ग्यारह लोगों को उम्रकैद और थारू नेता लक्ष्मण चौधरी सहित 12 लोगों को तीन-तीन वर्ष कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन


कैलाली जिला के टीकापुर में साढ़े तीन साल पहले थारू हट आंदोलनकारियों व पुलिस के बीच झड़प हुई थी। जिसमें कैलाली जिले के एसएसपी सहित आठ पुलिसकर्मी और एक नाबालिग की गोली लगने से मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने 58 लोगों को नामजद किया था। जिसमें से पुलिस ने सांसद रेशम चौधरी, थारू नेता लक्ष्मण चौधरी सहित 27 अभियुक्तों को पकड़ा था जबकि बाकी 31 अभियुक्त फरार हैं। 
बुधवार को कैलाली जिला अदालत न्यायाधीश परशुराम भट्टराई ने 42 माह बाद उक्त मामले में कोर्ट ने फैसला सुनाया। जिला अदालत ने मुख्य आरोपी सांसद रेशम चौधरी, लाहुराम चौधरी, सुंदर लाल कठरिया, हरि नारायन चौधरी, राजकुमार कठरिया, राजेश चौधरी, प्रदीप चौधरी, सीताराम चौधरी, गंगाराम चौधरी, वीर बहादुर चौधरी, बृजमोहन डगोरा को उम्रकैद तथा नाबलिग श्रवण चौधरी को दस वर्ष की सजा सुनाई। इसके साथ ही थारू नेता लक्ष्मण चौधरी सहित 12 अभियुक्तों को तीन-तीन साल की कारावास की सजा दी गई है। बाकी फरार अभियुक्तों के ऊपर मुकदमा चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन





 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें