फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन में सोने की खदान में फंसे 22 में से 11 मजदूरों को बाहर निकाला गया

Sun, 24 Jan 2021 09:13 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, बीजिंग
विज्ञापन
चीन का झंडा - फोटो : Social media
विज्ञापन

चीन के पूर्वी शांगदोंग प्रांत में सोने की खदान में दो हफ्ते पहले हुए विस्फोट के बाद से उसमें फंसे मजदूरों में से 11 को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।  सरकारी मीडिया में रविवार को आई खबर के अनुसार, शांगदोंग प्रांत के चिशिया शहर में स्थित सोने के खदान में 10 जनवरी से फंसे 22 खनिकों को सुरक्षित निकालने के लिए प्रशासन जी-तोड़ कोशिश कर रहा था। खदान में 10 जनवरी को विस्फोट होने के बाद उससे बाहर निकलने का रास्ता बंद हो गया था।

विज्ञापन


सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर के अनुसार, बचाव दल ने रविवार को और दो खनिकों को सुरक्षित बाहर निकाला। अभी तक 11 खनिकों को बाहर निकाल लिया गया है। खबर के अनुसार, पहले खनिक को आज सुबह बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि खनिक बहुत कमजोर हो गया है और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया है।

फिलहाल 633 कर्मी और 407 उपकरण बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।  रविवार से पहले बचाव दल सिर्फ 10 खनिकों से संपर्क साध सके थे और उनका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर था। एक खनिक के मरने की सूचना है। खबर के अनुसार वह कोमा में था।
विज्ञापन


विस्फोट होने के दिन से ही 240 मीटर की गहराई में फंसे खनिकों को निकालने का प्रयास जारी है। गुरुवार को चीनी अधिकारियों ने कहा था कि खनिकों को निकालने के लिए करीब 70 टन मलबे को हटाना होगा और इसमें 15 दिन का समय लग सकता है।
विज्ञापन


शिन्हुआ ने बताया कि 10 खनिकों को भोजन, मेडिकल सामग्री, कंबल और अन्य पोषक द्रव पहुंचाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें