फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाज शरीफ और उनके सहयोगियों पर भ्रष्टाचार के 11 नए मामले दर्ज

Sat, 24 Oct 2020 01:58 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
विज्ञापन
इमरान खान और नवाज शरीफ - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान अपनी सरकार के खिलाफ उठ रही विपक्ष की आवाज को दबाने में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) ने पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और उनके सहयोगियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के 11 नए मामले दर्ज किए हैं। पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एन) प्रमुख नवाज फिलहाल लंदन में इलाज करा रहे हैं।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एनएबी ने नवाज के पूर्व निजी सचिव फवाद हसन फवाद, पूर्व केंद्रीय मंत्री एहसान इकबाल, पूर्व विदेश सचिव एजाज चौधरी और खुफिया ब्यूरो (आईबी) के पूर्व प्रमुख आफताब सुल्तान के खिलाफ मामले दर्ज करने को भी मंजूरी दे दी है।


एनएबी के अध्यक्ष और सेवानिवृत्त जज जावेद इकबाल की अध्यक्षता में हुई कार्यकारी बोर्ड की बैठक (ईबीएम) में कुल 11 मामले दर्ज करने को मंजूरी दी गई थी।

एनएबी के अनुसार, नवाज, चौधरी, सुल्तान और फवाद के खिलाफ ये नए मामले विदेशी मेहमानों की सुरक्षा के लिए अवैध रूप से 73 उच्च सुरक्षा वाले वाहन खरीदने के संबंध में दर्ज किए गए हैं। वे पक्षपात और वाहनों के अवैध इस्तेमाल के आरोपी हैं, जिससे राष्ट्रीय खजाने को 1 अरब 95 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


तीन दिन पहले दामाद की हुई थी गिरफ्तारी
भ्रष्टाचार के एक मामले में नवाज पहले ही 7 साल की सजा काट रहे हैं। नवाज के छोटे भाई शाहबाज, बेटी मरियम और दामाद सफदर अवान पर भी भ्रष्टाचार के आरोप हैं। तीन दिन पहले सिंध पुलिस ने सफदर अवान को गिरफ्तार किया था, जिसको लेकर काफी बवाल हुआ था।

गौरतलब है कि पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने 2017 में नवाज को भ्रष्टाचार के आरोपों में अयोग्य करार दिया था। इसके बाद उन्हें प्रधानमंत्री पद छोड़ना पड़ा था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें