फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान : मालगाड़ी से टकराई यात्री ट्रेन, 13 लोगों की मौत, 60 से ज्यादा घायल

Thu, 11 Jul 2019 11:54 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पाकिस्तान में रेल हादसा - फोटो : Pak media
विज्ञापन

पाकिस्तान के पूर्वी पंजाब प्रांत में तेज गति से आ रही एक यात्री ट्रेन ने बृहस्पतिवार को एक मालगाड़ी को टक्कर मार दी जिससे कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और 60 से ज्यादा लोग घायल हो गए। रेडियो पाकिस्तान की खबर के मुताबिक, क्वेटा जाने वाली अकबर एक्सप्रेस ने पंजाब प्रांत के सादिकाबाद तहसील में वल्हर रेलवे स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी में टक्कर मारी। 

विज्ञापन


मालगाड़ी रेलवे लाइन पर खड़ी थी जब तेज गति से आ रही यात्री ट्रेन मुख्य लाइन पर चलने के बजाय गलत ट्रैक पर चलने लगी रहीम यार खान के जिला पुलिस अधिकारी (डीपीओ) उमर सलामत ने बताया कि मृतकों में एक महिला और आठ पुरुष शामिल हैं जबकि घायलों में नौ महिलाएं और 11 बच्चे शामिल हैं।

दुनिया न्यूज के मुताबिक, कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और 60 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि हादसे में अकबर एक्सप्रेस का इंजन पूरी तरह नष्ट हो गया और तीन बोगियां भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं। जियो न्यूज की खबर के अनुसार, घायलों को सादिकाबाद और रहीम यार खान के नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। वहां आपात स्थिति की घोषणा कर दी गई है।
विज्ञापन


खबर में बताया कि ट्रेन से एक बच्चे और एक व्यक्ति को बचाया गया। डीपीओ ने बताया कि बचाव अभियान चल रहा है और शवों को बाहर निकालने के लिए हाइड्रोलिक कटर्स मंगाए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि उन्हें हादसे में और लोगों के मारे जाने की आशंका है। 

प्रधानमंत्री इमरान खान और राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने ट्रेन दुर्घटना में लोगों के मारे जाने पर दुख जताया। रेल मंत्री शेख राशिद अहमद ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें