फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

108 साल की सबसे बुजुर्ग कोरोना पीड़ित ने भी तोड़ा दम, फ्रांस में पीएम ने दी बुरे दौर की चेतावनी

Mon, 30 Mar 2020 06:39 AM IST
Rajeev Rai वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Coronavirus in World - फोटो : PTI
विज्ञापन

बुजुर्गों के लिए काल बनकर मडरा रहे कोरोना वायरस ने ब्रिटेन में 108 साल की सबसे बुजुर्ग महिला की शनिवार को मौत हो गई। वे पिछले एक सप्ताह से आइसोलेशन में थीं लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। बुजुर्ग महिला की मौत से उनका पूरा परिवार आहत है क्योंकि आने वाली 5 अप्रैल को जन्मदिन था।

विज्ञापन


फ्रांस में पीएम ने दी बुरे दौर की चेतावनी
फ्रांस में 2314 लोगों की मौत और 37,575 पीड़ितों की पहचान के बाद पीएम एडवर्ड फिलिपे ने चेताया है। फिलिपे ने कहा, लड़ाई अभी चालू हुई है। अप्रैल के पहले दो सप्ताह ज्यादा कठिन साबित होंगे।

ब्रिटिश पीएम ने लिखा जनता के नाम पत्र
सेल्फ क्वारंटीन में चले गए ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने देश के करीब 3 करोड़ परिवारों के नाम पत्र लिखा है। उन्होंने हर ब्रिटिश नागरिक से इस जानलेवा वायरस से बचने के लिए घर पर ही रहने की अपील की है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज पर लिखे पत्र में कहा, हम जानते हैं कि सबकुछ ठीक होने से पहले हालात बेहद बदतर होंगे। लेकिन हम सही तैयारी कर रहे हैं। कुछ और जानें जाएंगी, लेकिन जिंदगी जल्द ही सामान्य हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें