फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: 10 साल के बच्चे ने पुलिस पर चलाई गोलियां, फिर किया आत्मसमर्पण

Fri, 06 Mar 2020 08:45 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला,सैन डिएगो
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमेरिका के सैन डिएगो में एक 10 साल के बच्चे ने पुलिस अधिकारियों पर दो राउंड फायरिंग की है। सैन डिएगो पुलिस विभाग के शॉन ताकेउची ने बताया कि लड़के के माता-पिता ने गुरुवार सुबह 9:15 बजे पुलिस को फोन किया था और कहा था कि उनका बच्चे मानसिक पीड़ा में है और उसने खुद को हथौड़े और चाकू से लैस कर लिया है।

विज्ञापन


अधिकारी लड़के के परिवार के घर पहुंचे जो बोस्टन अवेन्यू में स्थित है। ताकेउची ने कहा कि जब पुलिस पहुंची तो बच्चा आंगन में भाग गया और उसने खुद को एक छप्पर में छुपा लिया। जहां एक शॉटगन मौजूद थी। उन्होंने कहा कि लड़के ने शॉटगन उठाई और अधिकारियों पर दो राउंड गोली चलाई।

ताकेउची ने इस बात की पुष्टि की कि पुलिस अधिकारियों को गोली नहीं लगी। इस घटना की वजह से वहां दर्जनों पुलिस के वाहन खड़े हो गए। पुलिस ने लोगों से उस क्षेत्र में न जाने की अपील की। छप्पर के आस-पास के घरों को पुलिस ने खाली कर दिया। ताकेउची ने कहा कि गतिरोध को शांतिपूर्ण तरीके से खत्म करने के लिए बातचीत की जा रही है।
विज्ञापन




सुबह 11:15 बजे लड़के ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। वह हाथों में हथियार लिए छप्पर से बाहर निकला। लड़के को सुरक्षात्मक हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने पुष्टि की कि इलाज के लिए उसे एक चिकित्सा सुविधा में ले जाया जाएगा। घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें