फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान: 10 साल की बच्ची से स्कूल में दुष्कर्म, स्थिति गंभीर, संदिग्ध हिरासत में लिया गया

Fri, 11 Feb 2022 08:57 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर

सार

पाकिस्तान के लाहौर से एक निजी स्कूल के वॉशरूम में एक 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची फिलहाल अस्पताल में भर्ती है लेकिन उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, पुलिस ने मामले में एक छात्र को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के लाहौर सिटी के एक स्कूल में ही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार को एक छात्र ने कथित तौर पर 10 साल की बच्ची से उसके स्कूल के वॉशरूम में हैवानियत को अंजाम दिया। घटना शाहदरा में घनी आबादी के बीच स्थित एक निजी स्कूल की है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है और सीसीटीवी फुटेज भी निकाली जा रही हैं। पीड़िता एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती है और उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार बच्ची तीसरी कक्षा में पढ़ती है। उसे स्कूल के ग्राउंड फ्लोर पर वॉशरूम में बेहोशी की हालत में पाया गया था।

समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि शुरुआती जांच में पता चला है कि बच्ची स्कूल के बाद वॉशरूम गई थी। संदिग्ध या तो वहां पहले से मौजूद था या उसके पीछे-पीछे आया था। संदिग्ध ने वॉशरूम में ही बच्ची से दुष्कर्म किया और फिर उसे वहीं छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि परिस्थितिजन्य सबूत एकत्र करने और स्कूल प्रशासन व छात्रों के बयान दर्ज करने के बाद हमें शक है कि स्कूल का एक छात्र इस जघन्य अपराध में शामिल हो सकता है। उधर, पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री उस्मान बुजदार ने लाहौर पुलिस प्रमुख को निर्देश दिया है दोषी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें