फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस अमेरिकी लेडी को 10 शादियों के बाद भी नहीं मिला 'काबिल पति'

Sat, 31 Oct 2020 12:22 PM IST
योगेश साहू न्यूयॉर्क, वर्ल्ड डेस्क
विज्ञापन
अमेरिकी लेडी केसी - फोटो : social media
विज्ञापन

अमेरिका की 56 साल की लेडी केसी अब तक 10 शादियां कर चुकी हैं, लेकिन उन्हें अब तक 'काबिल पति' या 'मिस्टर राइट' नहीं मिला है। वह चाहती हैं कि उन्हें ऐसा उपयुक्त पति मिले जो हमेशा कहता रहे कि 'वह उससे प्यार करता है'। अब वह 11 वें पति के रूप में ऐसे ही व्यक्ति की तलाश कर रही है। केसी तब तक शादियों का सिलसिला जारी रखने के मूड में है, जब तक कि उसे 'योग्य वर' नहीं मिल जाता। 

विज्ञापन


10 वां पति हाल ही में छोड़ने की घोषणा करने वाली केसी को इस बात की जरा भी चिंता नहीं है कि उसने अब तक कितनी शादियां की हैं। उसकी चाहत सिर्फ 'मिस्टर राइट' है। केसी की सबसे लंबी शादी आठ साल चली थी, जबकि सबसे कम छह माह। 

केसी कुछ दिनों पूर्व 'डॉ. फिल के चैट शो' में शामिल हुई, तब उसने लंबे समय तक रिश्ते कैसे रखे व निभाए जाते हैं, उसके तौर-तरीके सीखे। शो में उसने बताया था कि जब वह रिश्ते को लेकर सहज हो जाती हैं तो कहती है, 'बस अब बहुत हुआ। तलाक लेना चाहती हूं।'
विज्ञापन


तीसरी शादी से एक बेटा है
केसी का पहला दांपत्य जीवन आठ साल और दूसरा सात साल रहा। तीसरा करीब ढाई साल कायम रहा। तीसरे पति से उसे एक बेटा भी हुआ। दोनों के बीच रिश्ते तब खराब होने शुरू हुए, जब पति ने उसे यह कहना बंद कर दिया कि वह उसे प्यार करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें