फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लीबिया की राजधानी के समीप झड़पों में 10 लोगों की मौत

Fri, 18 Jan 2019 11:36 AM IST
अजय सिंह भाषा, त्रिपोली
विज्ञापन
पथराव के बाद मौके पर मौजूद भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लीबिया की राजधानी त्रिपोली के समीप दो प्रतिद्वंद्वी मिलिशिया गुटों के बीच दो दिन चली झड़पों में 10 लोगों की मौत हो गई और 41 लोग घायल हो गए। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। चार महीने पहले हुई युद्धविराम संधि के बावजूद सशस्त्र समूहों के बीच झड़प बुधवार को शुरू हुई। संधि के समय शहर में घातक झड़पें बंद हो गई थी।

विज्ञापन


एक चिकित्सा सूत्र ने बताया कि त्रिपोली से करीब 50 किलोमीटर दूर दक्षिण में एक इलाके में झड़पें हुई। इससे एक दिन पहले राजधानी से 25 किलोमीटर दूर हवाईअड्डे के आसपास झड़पें हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। त्रिपोली मिलिशिया झड़पों से त्रस्त है जिसमें अगस्त और सितंबर के बीच कम से कम 117 लोगों की मौत हो गई और 400 से अधिक लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें