फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियन ऑयल और अमेरिका के बीच हुई 1.5 अरब डॉलर की डील

Mon, 18 Feb 2019 07:16 PM IST
Trainee Trainee भाषा, नई दिल्ली
विज्ञापन
आईओसी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी) ने अगले वित्त वर्ष में अमेरिका से 30 लाखटन कच्चा तेल खरीदने के लिए 1.5 अरब डॉलर का वार्षिक सौदा किया है। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अमेरिका से 2017 में तेल आयात शुरू होने के बाद यह पहली बार है जब किसी भारतीय रिफाइनरी ने वार्षिक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। 

विज्ञापन


कंपनी ने बयान में कहा कि इंडियन ऑयल ने अमेरिकी ग्रेड के 30 लाख टन कच्चे तेल के आयात के लिए निर्धारित समय की अवधि को अंतिम रूप दिया है। यह उसकी कच्चे तेल आपूर्ति के स्त्रोतों में विविधता लाने की रणनीति के अनुरूप है। अनुबंध को 15 फरवरी को अंतिम रूप दिया गया। 

कंपनी ने बयान में कहा कि इस अनुबंध का अनुमानित मूल्य 1.5 अरब डॉलर है। यह किसी सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनी द्वारा तैयार किया गया पहला मियादी अनुबंध है। इससे पहले इंडियन ऑयल और अन्य सरकारी तेल कंपनियां अमेरिका से कच्चे तेल की खरीदारी हाजिर या तुरंत निविदा के आधार पर करती रही हैं। 
विज्ञापन


तय नीति के मुताबिक इससे पहले कंपनियां निदेशक मंडल की मंजूरी के बिना निर्धारित मात्रा में कच्चा तेल खरीदने का अनुबंध नहीं कर सकती थी। सार्वजनिक क्षेत्र की इंडियन आयल, भारत पेट्रोलियम और हिन्दुस्तान पेट्रोलियम लिमिटेड अब तक पश्चिम एशिया की ज्यादातर राष्ट्रीय कंपनियों के साथ ही वार्षिक आयात सौदे करती रहीं हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें