फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 सुझाव पर अमल हुआ तो शहर में नहीं भरेगा पानी

Mon, 11 Apr 2016 06:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
waterlogging - फोटो : demo pics
विज्ञापन
मोहाली। शहर के लोगों को अब तेज बारिश या बरसात में जल भराव की समस्या से निजात मिल सकती है। पैक की टीम ने जल भराव संबंधी अपना प्राथमिक सर्वे पूरा कर लिया है। जिसकी रिपोर्ट सोमवार को नगर निगम में पेश की जाएगी। अब नगर निगम इस रिपोर्ट पर लोगों की राय लेगा। इसके बाद टीम अपना काम शुरू कर देगी, ताकि लोगों को इस समस्या से छुटकारा मिल सके।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पैक की टीम ने नगर निगम को जल भराव से निपटने के लिए 22 सुझाव दिए है। टीम ने कुछ जगह पाइप लाइन बदलने की हिदायत दी है तो कुछ जगह रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने की सलाह दी है। निगम ने अब इस रिपोर्ट पर लोगों की राय जानने का फैसला लिया है। इसके बाद उन सुझावों पर अमल किया जाएगा। जिक्रयोग है कि पिछले साल हुई बारिश से शहर के कई इलाकों में पानी भर गया था।

पानी भरने के बाद तत्कालीन डीसी टीपीएस सिद्घू ने शहर का दौरा करने के बाद नगर निगम और अधिकारियों के साथ मीटिंग करके उनको फटकार लगाई थी। साथ ही इस समस्या के समाधान के लिए तुरंत हल निकालने का आदेश भी दिया था।
विज्ञापन


जून तक सभी पाइप लाइनें होंगी साफ
निगम से मिली जानकारी के मुताबिक, शहर की स्टॉर्म सीवर व रोड गलियों की सफाई का काम जून के आखिर तक पूरा कर लिया जाएगा। निगम ने यह काम एक प्राइवेट कंपनी को दिया है। इस पर करीब 40 लाख खर्च आएगा। 

इन इलाकों में भरत है पानी
जब भी शहर में तेज बारिश होती है तो फेज 1, 4, 5, फेज-3बी2, 7,11, सोहाना और कुंभड़ा के अलावा कई इलाकों में पानी भरता है। इन इलाकों में कई बार पानी भरने से नुकसान भी हो चुका है। 

मुंबई की टीम भी कर चुकी है स्टडी
शहर में जल भराव की समस्या कई बार आ चुकी है। इसके बाद मुंबई की एक टीम ने भी सर्वे किया था। टीम ने सुझाव दिए थे लेकिन अभी तक उस पर काम भी शुरू नहीं हो पाया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें