जन्म- 5 जनवरी 1952पार्टी- भारतीय जनता पार्टी
बिहार में जब जनता दल (यू) और भाजपा गठबंधन की सरकार बनी तो नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने और सुशील कुमार मोदी उपमुख्यमंत्री और वित्तमंत्री.
वर्ष 2005 से 2013 तक वे नीतीश कुमार के मातहत काम करते रहे और बिहारमें विकास कार्यों का गुणगान करते रहे. लेकिन राजनीतिक परिस्थितियों ने इस गठबंधन को तोड़ दिया तो वे नीतीश कुमार के खिलाफ़ खड़े हो गए. नीतीश कुमार और लालू प्रसादयादव की तरह वे भी जयप्रकाश नारायण के शिष्य कहे जाते हैं लेकिन उससे भी पहले यानी 1962 से वे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के सदस्य रहे हैं.
63 वर्षीय सुशील कुमार मोदी चुनावी राजनीति में देर से आए. उन्होंने अपना चुनाव 1990 में लड़ा. वर्ष 1996 से2004 तक वे विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी रहे. बिहार मेंजब भी राजनीतिक नेतृत्व का बात होती है तो माना जाता है कि वैश्य समुदाय से होने के नाते बिहार की राजनीति में सुशील कुमार मोदी की संभावनाएं सीमित ही हैं क्योंकि जिस राज्य में पिछड़ों और अनुसूचित जाति का दबदबा हो वहां उनके लिए जगह बन पाना कठिन है.
इस समय वे लंबे समय तक अपने मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार के महागठबंधन का राजनीतिक विरोध कर रहे हैं और एनडीए को विधानसभा चुनाव में जीत दिलवाने का प्रयासकर रहे हैं.