फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजीव प्रताप रूडी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहारके छपरा में 30 मार्च, 1962 को एक राजपूत परिवार में जन्में रूडी ने अपनी प्रारम्भिकशिक्षा पटना के सेंट माइकल्स हाई स्कूल से पूरी की। इसके बाद वह आगेकी पढ़ाई के लिए चंडीगढ़ आ गए और पंजाब यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया। अर्थशास्त्रमें मास्टर डिग्री करने के बाद उन्होंने बिहार के मगध विश्वविद्यालयमें प्रवक्ता की नौकरी शुरू की। उन्होंने वकालत (एलएलबी) की भी पढ़ाई की है।रूडीने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत जनता दल के साथकी। 1990 में उन्होंने जनता दल के ही टिकट पर बिहार के तरैयाविधानसभा से सीट से विधायक चुना गया। बाद में उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया औरबीजेपी के टिकट पर लोकसभा का चुनाव जीते। इसके बाद अटल बिहारी वाजपेयी के अगुवाईवाली एनडीए की सरकार में 1999 में वह दूसरी बार सांसदचुने गए। वाजपेयी की सरकार में ही उन्हें वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के राज्यमंत्री का कार्यभार सौंपा गया। बाद उन्हें उड्डयन मंत्रालय में काम करने कामौका मिला। सत्ता परिवर्तन हुआ और फिर केंद्र में कांग्रेस की सरकार आ गई। साल 2010 में रूडी को बिहार से राज्यसभा सांसद चुना गया और 2014 में हुएलोकसभा चुनाव में उन्होंने राबड़ी देवी को हराकर एक बार फिर से सांसद बन गए। रूडीका राजनैतिक करियर बहुत ही शानदार रहा है। उन्होंने अपने 25 साल केलंबे कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया और उसे बखूबी निभाया भी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें