फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीपी ठाकुर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंद्रेश्वर प्रसाद राजनीति के 'सीपी' कब हो गए किसी को पता नहीं चला। मौजूदा समय में राज्यसभा सांसद ठाकुर 1999 से 2004 तक भाजपा शासन में केंद्र के मंत्री भी रहे। पटना मेडिकल कॉलेज से पढ़ाई करने के बाद उन्होंने रॉयल कॉलेज ऑफ लंदन, रॉयल कॉलेज ऑफ फिजिशियन्स, इडिनबर्ग और रॉयल कॉलेज ऑफ ट्रॉपिकल मेडिसिन एंड हाइजीन लंदन से अपनी पढ़ाई पूरी की और फिर उन्हें MBBS में गोल्ड मेडल मिला। ठाकुर पहली बार 1984,1998 और 1999 में लोकसभा के लिए चुने गए। उन्होंने नवंबर 1999 से मई 2004 तक विभिन्न मंत्रालयों में कैबिनेट मंत्री के पद पर रह कर अपनी सेवाएं दीं। वो फिर से 2008 में राज्य सभा से चुनकर संसद में आए। ठाकुर ने कई विषयों पर किताबें लिखी हैं और उनका संपादन भी किया है। ठाकुर को पद्म श्री से भी नवाजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें