फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvNZ: टीम इंडिया की गेंदबाजी मे लौटी धार, तीसरे दिन झटके 4 विकेट

Sat, 24 Sep 2016 12:43 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
विकेट झटकने के बाद खुशी जाहिर रविचंद्रन अश्विन
विज्ञापन
भले ही टीम इंडिया की गेंदबाजी पहले दिन पिच पर कोई करिश्मा नहीं दिखा पाई, लेकिन दूसरे दिन गेंदबाज वापस लय में लौट आए हैं। कल तक जहां न्यूजीलैंड का केवल एक ही विकेट गिर पाया था, वहीं शनिवार सुबह शुरू हुए मैच के 2 घंटों के भीतर भारतीय गेंदबाजों ने 4 विकेट झटक लिए। रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा ने अभी तक दो-दो विकेट झटक कर बड़ी सफलता हासिल की है। फिलहाल, न्यूजीलैंड की टीम 247 रन बना चुकी है।
विज्ञापन


हालांकि भारतीय गेंदबाज अभी भी विकेट के लिए जूझते नजर आ रहे हैं। तेजी से लक्ष्य के करीब पहुंचती न्यूजीलैंड की टीम का दबाव भारतीय गेंदबाजों के बरकरार है।   

भारत की पहली पारी 318 रन पर समेटने के बाद दूसरे दिन न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल और टॉम लेथम क्रीज पर आए। दोनों की जोड़ी ने बेहतर शुरुआत की। वहीं भारतीय गेंदबाजों लय में नहीं दिखे। इसी का नतीजा रहा कि मीडिया इंड से फिरकी गेंदबाज रवींद्र जडेजा को उतारा गया।
विज्ञापन


यही कारण रहा कि उमेश यादव को 10वें ओवर में सफलता मिली और बमुश्किल ओपनर गप्टिल को आउट कर पाए। इसके बाद किसी गेंदबाज को सफलता नहीं मिली।

न्यूजीलैंड के मिस्टर भरोसेमंद केन विलियमसन (सात चौकों की मदद से 65 रन) ने ओपनर टॉम लेथम (पांच चौका की मदद से 56 रन) के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया।

टीम को अमित मिश्रा की कमी खली टीम इंडिया को स्पिनर अमित मिश्रा की कमी खली। आर. अश्विन और रवींद्र जडेजा को विकेट नहीं मिला तो ग्रीनपार्क स्टेडियम के दर्शकों ने अमित मिश्रा को मिस करने से संबंधित नारे भी लगाए। कहा कि गेंदबाजी में अमित का विकल्प मुरली विजय नहीं हो सकते हैं। बताते चलें कि स्पिनर के तौर पर एक ओवर मुरली विजय से कराया गया था।
विज्ञापन





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें