बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

मेरा शहर

विज्ञापन

ऐश्वर्या राय

  • Full name
    Aishwarya Rai Bachchan
  • Born
    1973-11-01
  • Gender
    Female
  • Occupation
    Actor
  • Nationality
    Indian
  • Spouse
    Abhishek Bachchan
  • Spouse(Dob)
    1976-02-05
  • Spouse(Sex)
    Male
ऐश्‍वर्या राय का जन्म 1 नवंबर, 1973 को मैंगलूर, कर्नाटक में हुआ था। ऐश्‍वर्य के पिता का नाम कृष्णराज राय जो पेशे से मरीन इंजीनियर है और माता का नाम वृंदा राय है जो एक लेखक हैं। ऐश्‍वर्य राय की मातृ-भाषा तुलु है। इसके अलावा उन्हें कन्नड़, हिन्दी, मराठी, अंग्रेजी और तमिल भाषाओं का भी ज्ञान है। 

ऐश्‍वर्या राय की प्रारंभिक शिक्षा (कक्षा 7 तक) हैदराबाद, आंध्र प्रदेश मे हुई। बाद मे उनका परिवार मुंबई आकर बस गया। मुंबई मे उन्होने शांता-क्रूज स्थित आर्य विद्या मंदिर और बाद मे डी जी रुपारेल कालेज कॉलेज, माटूंगा मे पढा़ई की। 

पढा़ई के साथ-साथ उन्हें मॉडलिंग के भी प्रस्ताव आते रहे, और उन्होंने मे मॉडलिंग भी की। मॉडलिंग का पहला प्रस्ताव उन्हें कैमलिन कंपनी की ओर से मिला जब वो नवीं कक्षा की छात्रा थीं। इसके बाद वो कोक, फूजी और पेप्सी के विज्ञापन में दिखीं। उनकी पहली फिल्म इरुवर तमिल में बनी जिसे मणिरत्नम ने निर्देशित किया।
 
विश्‍व सुंदरी के बाद बनीं बॉलीवुड नायिका
1994 में विश्‍व सुंदरी का खिताब जीतने के बाद ऐश्‍वर्या राय की फिल्मी पारी भी हिट रही। लगभग हर बड़े कलाकार के साथ ऐश्‍वर्या की जोड़ी बनी और हिट रही। ऐश्‍वर्य की हिंदी फिल्मों की शुरुआत 'और प्यार हो गया' फिल्म से हुई। इस फिल्म में उनके अपोजिट बॉबी देओल रहे। 

1997 में रिलीज हुई यह फिल्म फ्लाप रही। फिल्मी गलियारों में इस बात की चर्चा होने लगी कि विश्‍व सुंदरी का खिताब जीतना एक बात है और फिल्मों की नायिका बनना दूसरी बात। ऐश्‍वर्या ने इसके बाद तमिल फिल्म 'जींस' की। यह फिल्म सफल रही। बाद में इसी फिल्म का हिंदी रीमेक भी बना। 1999 में रिलीज हुई फिल्म 'आ अब लौट चलें' भी ऐश्‍वर्या को नायिका का खिताब नहीं दिला सकी।
  
शादी के बाद का फिल्मी सफर
2007 में हुई शादी के बाद भी ऐश्‍वर्या का फिल्मी सफर चलता रहा। शादी के बाद रिलीज हुईं फिल्में 'जोधा अकबर', 'सरकार राज', 'रावण', 'एक्‍शन रिप्ले' और 'गुजारिश' फिल्मों में ऐश्‍वर्या की भूमिका अलग-अलग रही। कुछ फिल्में हिट रहीं तो कुछ फ्लॉप। 

जोधा अकबर और गुजारिश के लिए एक बार फिर से ऐश्‍वर्या को बेस्ट ऐक्ट्रस का अवॉर्ड मिला। 2010 में रिलीज हुई संजय लीला भंसाली की फिल्म गुजारिश के बाद ऐश्‍वर्या राय फिर फिल्मों में नहीं दिखीं। शादी और मां बनने के बाद वह एक बार फिर से परदे पर नजर आईं। 
विज्ञापन

Related

MORE
एप में पढ़ें