फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal Violence: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने फोन पर ली बंगाल के हालात की जानकारी

Mon, 03 Apr 2023 07:57 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता

सार

भाजपा सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार शाम करीब 6.20 बजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को फोन किया और हालात की जानकारी ली। उन्होंने रामनवमी के बाद हुई हिंसा खासकर रविवार को हुगली के रिसाड़ में हुई हिंसा की जानकारी ली...
विज्ञापन
जेपी नड्डा - फोटो : ANI (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बंगाल भाजपा से सोमवार शाम को बंगाल में रामनवमी के बाद हुई हिंसा की जानकारी ली। उन्होंने राज्य की कानून-व्यवस्था की भी जानकारी ली। आठ अप्रैल को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के बंगाल आने की संभावना है।

भाजपा सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार शाम करीब 6.20 बजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को फोन किया और हालात की जानकारी ली। उन्होंने रामनवमी के बाद हुई हिंसा खासकर रविवार को हुगली के रिसाड़ में हुई हिंसा की जानकारी ली। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने नड्डा को कानून-व्यवस्था की विस्तृत जानकारी दी। सुकांत ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को को बताया कि किस तरह से लगातार बंगाल की कानून-व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। बताया जा रहा है कि उन्हें केंद्र की ओर से भरोसा दिया गया है। इस बीच, जानकारी मिल रही है कि आठ अप्रैल को मानवाधिकार आयोग बंगाल आ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें