फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: केंद्रीय मंत्री प्रधान बोले- मिड डे मील की जांच के लिए पांच सदस्यीय टीम आएगी बंगाल

Sat, 14 Jan 2023 05:46 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता

सार

प्रधान ने कहा कि काफी समय से मिड डे मिल में गड़बड़ी की शिकायतें मिल रही थीं। अखबारों में भी तस्वीरों के साथ खबरें छपी हैं। इसके साथ ही इस धांधली के संबंध में कई बार भाजपा के विधायक और नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी भी संज्ञान में ला चुके हैं...
विज्ञापन
West Bengal: Dharmendra Pradhan - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने यहां शनिवार को कहा कि पश्चिम बंगाल के स्कूलों में मिड डे में हो रही धांधली की जांच के लिए केंद्र सरकार ने पांच सदस्यीय टीम भेजने का फैसला किया है। वे यहां भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। ऐसी कई खबरें आईं हैं कि मिड डे मील में कहीं छिपकली मिली है, तो कहीं मरा हुआ सांप मिला था। भोजन खा कर कई बच्चे भी बीमार पड़ गए थे। राज्य में इसे लेकर काफी हंगामा बरपा हुआ है। टीम इसी महीने आएगी।

प्रधान ने कहा कि काफी समय से मिड डे मिल में गड़बड़ी की शिकायतें मिल रही थीं। अखबारों में भी तस्वीरों के साथ खबरें छपी हैं। इसके साथ ही इस धांधली के संबंध में कई बार भाजपा के विधायक और नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी भी संज्ञान में ला चुके हैं। साथ ही वे कई साक्ष्य भी भारत सरकार को उपलब्ध करवा चुके हैं। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा तैयार की गई संयुक्त समीक्षा टीम ‘मिड डे मील’ की जांच के लिए आ रही है। टीम यह देखने आ रही है कि राज्य में पीएम पोषण शक्ति मिशन का काम कैसा चल रहा है। इस टीम में पोषण विशेषज्ञ के अलावा केंद्रीय अधिकारी और राज्य के अधिकारी होंगे। उन्होंने कहा कि अगर जांच में किसी तरह की धांधली मिलती है तो उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें