फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: देवी के हाथ में त्रिशूल की जगह तृणमूल का झंडा, भाजपा ने की निंदा

Sat, 01 Oct 2022 06:43 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता

सार

West Bengal: भाजपा नेता तुषार मजुमदार ने कहा- बंगाल की संस्कृति और धार्मिक परंपराओं को नष्ट किया जा रहा है। मुख्यमंत्री बंगाल में हिंदू धर्म नाश कर रही हैं। अब देवी दुर्गा के हाथ में त्रिशूल की जगह तृणमूल का झंडा थमा दिया है, हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं...
विज्ञापन
West Bengal- Devi Durga handed TMC flag instead of trishul - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाषष्ठी पूजा के साथ दुर्गापूजा का पूरे बंगाल में आगाज हो गया है। सभी पूजा पंडाल थीम पर बनते हैं, लेकिन एक पूजा पंडाल में देवी दूर्गा के हाथ में त्रिशूल की जगह सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस का झंडा लगाने से राजनीति बहस शुरू हो गई है। भाजपा ने इसकी कड़ी निंदा की है। जानकारी के मुताबिक हुगली जिले के गुड़ाप पंचायत में इसी तरह की देवी की प्रतिष्ठा की गई है।

पंचायत के सदस्यों ने कहा, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुरी ताकतों को नष्ट कर राज्य का विकास कर रही हैं। हम उससे प्रेरित हैं। देवी दुर्गा बुरी ताकतों को मारती हैं। इस राज्य में भाजपा नामक दुष्ट शक्ति है। ममता ने विधानसभा चुनाव में उसके खिलाफ लड़ाई लड़ी और जीत हासिल की। इसलिए इस बार हमारी दुर्गा प्रतिमा में महिषासुर को त्रिशूल के बदले तृणमूल के झंडे से मरता दिखाया गया है।

इस पर भाजपा नेता तुषार मजुमदार ने कहा- बंगाल की संस्कृति और धार्मिक परंपराओं को नष्ट किया जा रहा है। मुख्यमंत्री बंगाल में हिंदू धर्म नाश कर रही हैं। अब देवी दुर्गा के हाथ में त्रिशूल की जगह तृणमूल का झंडा थमा दिया है, हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें