फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: TMC ने घोषित किए छह उम्मीदवारों के नाम, डेरेक ओ ब्रायन, डोला सेन और साकेत गोखले जाएंगे राज्यसभा

Mon, 10 Jul 2023 12:41 PM IST
Harendra Chaudhary एन. अर्जुन, कोलकाता

सार

पश्चिम बंगाल के छह सीटों के लिए 24 जुलाई को मतदान होगा। राज्य में कुल सात सीटों के लिए मतदान होना है। इस बार फिर से डेरेक ओ ब्रायन, सुखेंदु शेखर रॉय और डोला सेन को मौका दिया गया है...
विज्ञापन
Mamata Banerjee - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस राज्यसभा के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम सोमवार को घोषित कर दिए। तृणमूल कांग्रेस ने एक बयान जारी करके जिन नामों की घोषणा की है, उनमें डेरेक ओ ब्रायन, डोला सेन, सुखेंदु शेखर रॉय, समीरुल इस्लाम, साकेत गोखले और प्रकाश चिक बराइक के नाम शामिल हैं। इसमें समीरुल इस्लाम, साकेत गोखले और प्रकाश चिक बराइक को पहली बार उम्मीदवार बनाया गया है। जबकि तीन पहले ही से राज्यसभा के सदस्य हैं।

पश्चिम बंगाल के छह सीटों के लिए 24 जुलाई को मतदान होगा। राज्य में कुल सात सीटों के लिए मतदान होना है। इस बार फिर से डेरेक ओ ब्रायन, सुखेंदु शेखर रॉय और डोला सेन को मौका दिया गया है। जबकि साकेत गोखले, समीरुल इस्लाम और प्रकाश चिक बराइक को पहली बार उम्मीदवार बनाया गया है। इसमें साकेत गोखले की उम्मीदवारी चौंकाने वाली मानी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें