फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाला: तृणमूल कांग्रेस के एक और विधायक के घर और दफ्तर में CBI की छापेमारी, मोबाइल जब्त

Fri, 21 Apr 2023 07:04 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता

सार

तापस साहा पर पहले से ही भर्ती घोटाले में शामिल होने का आरोप लगा है। हालांकि, उन्होंने दावा किया कि उन पर लगे सभी आरोप झूठे हैं। इस बीच, पिछले दिनों कलकत्ता हाई कोर्ट के न्यायाधीश राजशेखर मंथा ने तापस साहा के खिलाफ सीबीआई जांच के आदेश दिए थे...
विज्ञापन
CBI - फोटो : Amar Ujala (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के चर्चित शिक्षक भर्ती घोटाला मामले के आरोपियों पर सीबीआई का शिकंजा लगातार कस रहा है। कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश के बाद शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस के विधायक तापस साहा के घर और दफ्तार पर सीबीआई ने छापेमारी की। सीबीआई की यह छापेमारी उनके नदिया जिले स्थित घर पर हुई है। सीबीआई सूत्रों के मुताबिक जांच एजेंसी ने उनका मोबाइल जब्त कर लिया है। सीबीआई ने पहले दफ्तर की तलाशी ली उसके बाद उनके घर की ली जा रही है। सीबीआई अधिकारी उनसे पूछताछ कर रहे हैं। शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में इसी सोमवार को तृणमूल कांग्रेस के एक अन्य विधायक जीबन कृष्ण साहा को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था।

सीबीआई की एक टीम शुक्रवार दोपहर को विधायक के तहट्टा के कड्डुगाछी स्थित आवास पर केंद्रीय सुरक्षबलों के साथ पहुंची। इससे पहले सीबीआई ने उनके घर के पास स्थित उनके ऑफिस में छापेमारी की। तापस साहा पर पहले से ही भर्ती घोटाले में शामिल होने का आरोप लगा है। हालांकि, उन्होंने दावा किया कि उन पर लगे सभी आरोप झूठे हैं। इस बीच, पिछले दिनों कलकत्ता हाई कोर्ट के न्यायाधीश राजशेखर मंथा ने तापस साहा के खिलाफ सीबीआई जांच के आदेश दिए थे। इसी आदेश पर कार्रवाई करते हुए, आज सीबीआई ने तृणमूल कांग्रेस के विधायक तापस साहा के घर और दफ्तर में छापेमारी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें