फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: बंगाल में आठ जुलाई को होंगे पंचायत चुनाव, राज्य निर्वाचन आयोग ने किया एलान

Thu, 08 Jun 2023 06:08 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता

सार

राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक शुक्रवार से नामांकन भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। वहीं 15 जुलाई को अंतिम दिन यानी 20 जून को नामांकन वापसी की आखिरी तारीख तय की गई है...
विज्ञापन
Rajiv Sinha, State Election Commissioner - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव आठ जुलाई को होगी। कल से नोटिफिकेशन होगा। एक ही बार में होगा चुनाव। यह घोषणा आज राज्य निर्वाचन आयुक्त राजीव सिन्हा ने की। राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक शुक्रवार से नामांकन भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। वहीं 15 जुलाई को अंतिम दिन यानी 20 जून को नामांकन वापसी की आखिरी तारीख तय की गई है। राज्य चुनाव आयुक्त राजीव सिन्हा ने गुरुवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव 8 जुलाई को एक ही चरण में होंगे। जबकि वोटों की गिनती 11 जुलाई को होगी।

  • 3317 ग्राम पंचायत- 63,263 सीटें
  • 341 पंचायत- 9730 सीटें
  • 21 जिला परिषद- 928 सीटें

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. सुकांत मजूमदार ने पंचायत चुनाव के एलान का स्वागत किया। उन्होंने कहा, भाजपा चुनाव के लिए तैयार है। राज्य पुलिस की अगुवाई में निष्पक्ष चुनाव संभव नहीं है। यह चुनाव तब तक शांतिपूर्वक नहीं हो सकता है, जब तक केंद्रीय बल की तैनाती नहीं हो। यदि चुनाव के दौरान हिंसा होती है तो इसके लिए पूरी तरह से राज्य चुनाव आयुक्त जिम्मेदार होंगे।

विज्ञापन


73941 सीटों के लिए होना है चुनाव
राजधानी कोलकाता को छोड़ 22 जिलों में ग्राम पंचायत, पंचायत समिति व जिला परिषद की कुल 73,941 सीटों के लिए चुनाव होना है। इनमें कुल 3317 ग्राम पंचायतों की 63,283 सीटें, 341 पंचायत समिति की 9730 सीटें एवं जिला परिषद की 928 सीटों के लिए चुनाव हैं। कुल बूथों की संख्या 61,236 हैं। पंचायत चुनाव के लिए कुल मतदाताओं की संख्या पांच करोड़ 67 लाख 21 हजार 324 है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें