फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: नड्डा के आरोपों पर ममता का पलटवार, बोलीं- बंगाल से भेदभाव करता है केंद्र, डराने की हो रही कोशिश

Thu, 19 Jan 2023 05:09 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता

सार

West Bengal: ममता ने कहा कि पश्चिम बंगाल में अगर किसी के घर में चॉकलेट बम फूटता है, दो केंद्रीय टीम जांच करने चली जाती हैं, जबकि उत्तर प्रदेश जैसे राज्य में जब महिलाओं से बर्बर अत्याचार होते हैं तो कोई देखने नहीं जाता...
विज्ञापन
West Bengal: Mamta Banarjee - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को जहां नदिया से बंगाल (West Bengal) की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला, वहीं ममता बनर्जी ने भी अलीपुरद्वार से पलटवार किया। ममता ने अलीपुरद्वार में प्रशासनिक बैठक केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि बंगाल की विभिन्न योजनाओं का पैसा रोक कर परेशान करने की कोशिश हो रही है।

उन्होंने 100 दिनों की रोजगार गारंटी योजना, आवास योजना आदि का जिक्र करते हुए कहा, उन्हें लगता है कि वे हमें डरा देंगे लेकिन ऐसा होने वाला नहीं है। ममता ने कहा कि पश्चिम बंगाल में अगर किसी के घर में चॉकलेट बम फूटता है, दो केंद्रीय टीम जांच करने चली जाती हैं, जबकि उत्तर प्रदेश जैसे राज्य में जब महिलाओं से बर्बर अत्याचार होते हैं तो कोई देखने नहीं जाता। बंगाल में केवल नफरत और भेदभाव की राजनीति हो रही है।

100 दिनों की रोजगार गारंटी योजना का फंड रोके जाने को लेकर उन्होंने कहा कि कई बार मैंने इसके लिए लड़ाई लड़ी है, लेकिन मुझसे राजनीतिक विरोध होने की वजह से बंगाल के लोगों को परेशान करने की कोशिश हो रही है। ममता ने यह भी कहा कि केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा के लिए केंद्र टीम भेज रहा है। आखिर यह पश्चिम बंगाल के साथ ही क्यों हो रहा है? देश के दूसरे राज्यों में कोई केंद्रीय टीम क्यों नहीं जाती? सब कुछ हमें परेशान करने के लिए किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें