फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: 'वन नेशन, वन इलेक्शन' बैठक में हिस्सा नहीं लेंगी ममता बनर्जी

Mon, 05 Feb 2024 07:04 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता

सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य का बजट आठ फरवरी यानी गुरुवार को पेश किया जाएगा। इसलिए अब वह दिल्ली नहीं जा रही हैं। मुख्यमंत्री का सोमवार दोपहर दिल्ली रवाना होने का कार्यक्रम था। लेकिन सोमवार को मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के बजट से पहले बहुत काम है...
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी - फोटो : ANI (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 'वन नेशन, वन इलेक्शन' के लिए मंगलवार को दिल्ली में आयोजित बैठक में हिस्सा नहीं लेंगी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार को इस बैठक में हिस्सा लेने दिल्ली जाना था, लेकिन मुख्यमंत्री ने एन वक्त पर यात्रा को रद्द कर दिया। उनकी जगह तृणमूल के दो सांसद बैठक में हिस्सा लेंगे।

उन्होंने बताया कि वह दिल्ली नहीं जा रही हैं। इसका कारण भी मुख्यमंत्री ने बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य का बजट आठ फरवरी यानी गुरुवार को पेश किया जाएगा। इसलिए अब वह दिल्ली नहीं जा रही हैं। मुख्यमंत्री का सोमवार दोपहर दिल्ली रवाना होने का कार्यक्रम था। लेकिन सोमवार को मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के बजट से पहले बहुत काम है। इसलिए वे इस बैठक में हिस्सा नहीं लेंगी।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, उन्होंने पूरा मामला हाई पावर कमेटी के चेयरमैन रामनाथ कोविंद को बताया। उनकी अनुमति के बाद उन्होंने यह यात्रा रद्द की। ममता ने कहा, हाई मॉनिटरिंग कमेटी के अध्यक्ष रामनाथ कोविंद से बात की और उन्होंने इस बात को सहर्ष स्वीकार कर लिया। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि चूंकि वह जाने में असमर्थ हैं, इसलिए उन्होंने रामनाथ कोविंद से कहा है कि उनकी पार्टी के दो सांसद सुदीप बनर्जी और कल्याण बनर्जी बैठक में शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें