फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: गृहमंत्रियों की बैठक में शामिल नहीं होंगी ममता बनर्जी

Wed, 19 Oct 2022 07:46 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता

सार

West Bengal: राज्य सचिवालय सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का गृहमंत्रियों के बैठक में शामिल होने की संभावना बहुत कम है। क्योंकि 27 को राज्य में भाई-दूज का त्यौहार है और इस दिन वे कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेती हैं...
विज्ञापन
West bengal: Mamta Banerjee - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी 27-28 अक्तूबर को हरियाणा के सूरजकुंड में प्रस्तावित गृह मंत्रियों की बैठक में बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शामिल नहीं होंगी। गृहमंत्री अमित शाह से ममता बनर्जी की मुलाकात आगामी पांच नबंवर को कोलकाता में होने की संभावना है। इस बैठक में शामिल होने के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री को भी आमंत्रित किया गया हैं, क्योंकि गृह विभाग भी मुख्यमंत्री के पास ही है।

राज्य सचिवालय सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का गृहमंत्रियों के बैठक में शामिल होने की संभावना बहुत कम है। क्योंकि 27 को राज्य में भाई-दूज का त्यौहार है और इस दिन वे कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेती हैं। 27 और 28 अक्तूबर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हरियाणा के सूरजकुंड में गृहमंत्रियों की दो दिवसीय बैठक का आयोजन होना है।

सूत्रों के मुताबिक पांच नबंवर को कोलकाता में गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में पूर्वी क्षेत्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक होने जा रही है। यह बैठक राज्य सचिवालय नबान्न में होगी। इसी दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अमित शाह से मुलाकात होने की संभावना है। बैठक में ओडि़शा और बिहार सहित पूर्वोत्तर राज्यों के मुख्यमंत्रियों के शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें